Breaking News in Hindi

सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे दो हमलावर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. सलमान खान के घर बाहर हुए इस हादसे को उनकी पुरानी धमकियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बाइक सवार दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग की. जिसमें से एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी वाली दीवार पर भी चलाई गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ बांद्रा पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची. मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है.

इसी बीच आज की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो पुलिस को मिला है. वायरल हो रहा वीडियो सलमान खान की बिल्डिंग के ठीक सामने का है. कुछ सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार लोगों ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है साथ ही हेलमेट भी पहना हुआ है. जिसके चलते दोनों की पहचान कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है.

हादसे के बाद पुलिस सलमान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. हालांकि सलमान को पहले से ही सुरक्षा दी गई है. वह जहां भी जाते हैं सुरक्षा के घेरे में ही जाते हैं. बता दें, जब ये फायरिंग की गई तब सलमान खान अपने घर के अंदर ही मौजूद थे. इसके अलावा माना जा रहा है कि बाइक सवाल हमलावरों ने इस जगह को निशाना बनाया है, जहां सलमान ने 2 दिन पहले खड़े होकर सभी को ईद की बधाई दी थी.

सलमान को धमकियां मिलने का सिलसिला पिछले कई सालों से चला आ रह है. सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. लंबे वक्त से सलमान लॉरेंस के निशाने पर हैं. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भी उनकी जान के पीछे हैं. इस हादसे के बाद सलमान खान के फैन्स काफी चिंता में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन