Breaking News in Hindi

डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर दी जान, कारण की तलाश

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर वन परिक्षेत्र की नवरा चौकी मैं पदस्थ डिप्‍टी रेंजर दिनेश नावडे ने बुधवार रात करीब एक बजे वन चौकी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल डिप्टी रेंजर की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है । पुलिस और वन विभाग पता लग रहे हैं।

2 साल से नवरा वन चौकी में पदस्थ थे डिप्‍टी रेंजर

जानकारी के मुताबिक दिनेश नावडे बीते 2 साल से नवरा वन चौकी में पदस्थ थे। पता चला है कि वे बैतूल जिले के रहने वाले हैं।

पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते संभवत उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा। पता चला है कि आत्‍महत्‍या के बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्‍टी रेंजर की आत्‍महत्‍या की सूचना मिलने पर डीएफओ विजय सिंह सहित अन्य अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे गए थे।

पत्‍नी ने भेजा था संदेश-आत्‍महत्‍या कर लूंगी

दिनेश नावडे ने बुधवार रात करीब 11 बजे मुख्याालय पर फांसी लगाई है। पुलिस को मोबाइल मिला है। जिसमे स्वजन से वीडियो कॉल पर बात करने की जानकारी सामने आ रही हैं। फिलहाल जांच चल रही। वे नवारा में 2017 में पोस्टेड हुए थे। बताया जाता है कि उनकी पत्‍नी बैतूल जिले के चिचौली में वनरक्षक हैं। पत्‍नी ने बुधवार रात वाट्सएप पर संदेश भेजा था- मैं आत्‍महत्‍या कर लूंगी। इस संदेश के बाद देर रात डिप्‍टी रेंजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस दंपती का एक बेटा और एक बेटी है। दिनेश अकेले ही नेपानगर में रहते थे। बताया जाता है कि उनकी पदोन्‍नति होने वाली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...