Breaking News in Hindi

अमेठी में स्मृति ईरान का पावर शो, थोड़ी देर में करेंगी नामांकन

अमेठी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाई गईं सांसद स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी नमांकन करेंगी.

नामांकन से पहले स्मृति ने अमेठी के अपने नए घर में पूजा की. इसके बाद वो बीजेपी ऑफिस गईं और अब कलेक्टर ऑफिस तक रोड शो कर रही हैं. इसके बाद वो अपना नामांकन करेंगी. भाजपा रोड़ शो के बाहने शक्ति प्रदर्शन कर रही है. लगभग 20 हजार की भीड़ जुटाने के का दावा किया गया है.

स्मृति ईरानी ने किए रामलला के दर्शन

नामांकन से एक दिन पहले स्मृति ईरानी ने रविवार को अयोध्या में रामलला की पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की प्रगति की कामना की. उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किया और अमेठी के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. यहां स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया.

2019 में हार गए थे राहुल गांधी

बता दें कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ईरानी को एक बार फिर अमेठी सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था. दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो उसने अभी तक अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...