Breaking News in Hindi

जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आज सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर बासित अहमद डार भी शामिल है. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रेडवानी पाइन इलाके में मंगलवार को सुबह से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी. बीते दिन रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी.

सुरक्षा बल को रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद मोर्चा संभालकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. हालांकि सोमवार को अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया लेकिन सुरक्षाबल डटे रहें और इलाके को घेरे रखा. मंगलवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?