Breaking News in Hindi

मंत्रियों के बंगले बनाने काटे जाएंगे 29 हजार से ज्यादा पेड़, शिवाजी नगर में रहवासी धरने पर बैठे ,कांग्रेस नेता भी मौजूद..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर, तुलसी नगर के सरकारी मकानों को तोड़कर 2378 करोड़ रुपए से री-डेवलपमेंट प्लान है। यहीं पर मंत्रियों के लिए बड़े बंगले बनेंगे, लेकिन 29 हजार से ज्यादा पेड़ों की बलि भी चढ़ेगी। इसके विरोध में लोग विरोध में उतर आए हैं। भोपाल के 5 नंबर स्टॉप पर बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान की मौजूदगी में लोगों ने प्रदर्शन किया। जिसमें शिवाजी नगर एवं तुलसी नगर के हज़ारों रहवासी भी शामिल रहे। पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया कि वार्ड-31 और वॉर्ड 46 का पूरा इलाका है। जहां सरकारी आवास तोड़े जाएंगे और मंत्रियों के बड़े बंगले बनेंगे।

लेकिन निर्माण की आड़ में 29 हजार से अधिक पेड़ भी काटे जाएंगे। इसलिए विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन किया कि इन पेड़ों को ना काटा जाए और यह जो विधायकों और मंत्रियों के लिए मकान बन रहे हैं कहीं और बनाए जाएं। पीसी शर्मा ने कहा कि शहर की हरियाली को बचाने हम चिपकू आंदोलन चलाएंगे। हम इन पेड़ों को नहीं काटने देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप