Breaking News in Hindi

जैतखांभ में तोड़-फोड़ की घटना की होगी न्यायिक जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने टीम की गठित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लिया है. शासन की सिफारिश पर उन्होंने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं. छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश इस घटना की जांच करेंगे. गिरौधपुरी धाम के महकोनी गांव स्थित अमरगुफा में जैतखांभ की तोड़फोड़ की घटना के बाद यहां तनाव पसर गया था.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी सीएम और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पूरे मामले में 6 बिन्दुओं पर जांच का आदेश जारी किया है. छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगी.

जैतखांभ में हुआ था भारी नुकसान

ये घटना पिछले 15 और 16 मई 2024 की रात की है. बलौदा बाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ को उपद्रवियों ने भारी नुकसान पहुंचाया था. हिंसक भीड़ ने आगजनी की थी. सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

घटना पर सरकार आई एक्शन में

इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ का सतनामी समाज भी आक्रोशित हो गया था. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा. सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा. मामले में सतनामी समाज के संगठनों ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पिछले दिनों बलौदा बाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी. गृहमंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम को जांच का जिम्मा सौंपा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...