Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम में आकाशीय बिजली गिरने से मामी – भांजे की हुई मौत, दो गंभीर घायल..

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई।

जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। बिजली गिरने से मेरे लड़के और मेरे साले की पत्नी की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है घटना शुक्रवार की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल सिंह अपने परिवार के साथ मूंग काटने के लिए बारधा गए थे, वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुखतवा मेडिकल ऑफिसर डॉ सतीश का कहना है कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है दो घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...