Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में रोड शो आरंभ, ट्रेन के सफर में दिखा अलग अंदाज, 65 स्थानों पर सजे स्वागत मंच

भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां श‍िवराज रोड शो कर रहे हैं।

जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे।

शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इन मार्गों से गुजरेगा काफिला

 

शिवराज सिंह का रोड शो बजरिया थाना चौराहा, भारत टााकीज रेलवे ओवरब्रिज, संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज चौराहा, तलैया काली मंदिर तिराहा, लिली चौराहा, पीएचक्यू तिराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा, अपेक्स तिराहा, लिंक रोड नम्बर-1, व्यापम चौराहा, छह नंबर बाजार, सरोजिनी नायडू तिराहा, केन्द्रीय स्कूल तिराहा और सात नम्बर महावीर द्वार चौराहा होकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुचेंगा। इस दौरान इन सभी मार्गों में आवागमन बंद रहेगा।

रोड शो के दौरान इन मार्गों का करें उपयोग

 

मुख्य रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर पार्किंग करने की व्यवस्था रहेगी। भारत टाकीज पर रोड शो के दौरान प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड का उपयोग कर सकेंगे। मिन्टो हाल, एयरटेल तिराहा, रोशनपुरा पर होने के दौरान अपेक्स बैंक, रोशन पुरा से कन्ट्रोल रूम तिराहा तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान आवागमन के लिए लिंक रोड नं-1 से बोर्ड आफिस, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा का उपयोग किया जा सकेगा। लिंक रोड नम्बर-1 पर रोड शो के दौरान यात्री रोशनपुरा, कन्ट्रोल तिराहा होकर जेल रोड पर आवागमन कर सकेगें। वहीं बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम कें दौरान मानसरोवर तिराहा से महावीर द्वार तक आवागमन बंद रहेगा। ये वाहन सुभाष स्कूल, रविशंकर रोटरी, नेशनल अस्पताल और मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेगें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.