Breaking News in Hindi

आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी और कम किया… AAP का बड़ा आरोप

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. उनके अनशन का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन आतिशी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है. दिल्ली में अपना पानी नहीं है. दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. दिल्ली को पानी मिलने तक अनशन जारी रहेगा.

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से हरियाणा ने अपना पानी कम कर दिया है. वो दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं. हरियाणा सरकार कहती है कि हमारे पास पानी नहीं है लेकिन कल कुछ लोग हथिनी कुंड बैराज गए और दिखाया कि हथिनी कुंड बैराज में पानी है.

लगातार झूठ बोल रही हरियाणा की बीजेपी सरकार

आतिशी ने कहा कि जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है वो बंद कर दिया गया है और वहां से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. इस बार दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के ऊपर चला गया. यह बेहद ही चिंताजनक बात है. इस गर्मी में लोगों की पानी की खपत बढ़ती है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार लगातार कम पानी भेज रही है और इसे लेकर सरेआम झूठ बोल रही है.

हरियाणा ने 3 दिनों में 85000 लोगों का पानी बंद किया

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार लगातार झूठ बोल रही है, वे पानी कम कर रहे हैं. आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने कम से कम 17 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) और पानी कम कर दिया. अब हरियाणा 117 एमजीडी कम पानी दे रहा है. हरियाणा ने पिछले 3 दिनों में 85,000 लोगों का पानी बंद कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?