Breaking News in Hindi

Momo वाले ने युवक को सड़क पर पटका, फिर चाकू से रेत डाला गला…लोग बनाते रहे वीडियो

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां मोमो का ठेला लगाने वाले रिंकू ने एक युवक को बीच सड़क पर गिराया. फिर उसका गला तेजधार हथियार से रेत डाला. हैरत की बात ये थी कि जब रिंकू उस युवक का गला रेत रहा था तो वहां काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी. लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की. बल्कि इसका वीडियो बनाते रहे. बाद में घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज जारी है.

घटना बारादरी थाना क्षेत्र के बनखंडी नाथ मंदिर रोड की है. यहां किसी बात को लेकर मोमो का ठेला लगाने वाले रिंकू की मोहम्मद शफीफ नामक युवक से बहस हो गई. बहस के दौरान रिंकू ने शफीफ को सड़क पर गिरा दिया. फिर उसकी पीठ पर बैठकर चाकू से गला रेतने लगा. इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही. किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. शफीफ मदद के लिए चिल्लाता रहा. लेकिन तमाशबीन लोग उसका वीडियो बनाने में लगे रहे.

युवक की हालत नाजुक

बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. घायल शफीफ को गंभीर हालत में निजी मेडिकल कालेज में कराया भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है. शफीफ के परिवार वालों का कहना है कि अभी उसकी हालत बेहद नाजुक है. अगर लोग शफीफ की मदद करते तो शायद उसकी हालत इतनी खराब न होती.

आरोपी की तलाश जारी

थाना बारादरी के प्रभारी अमित पांडे का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. उसके होश में आते ही बयान लिए जाएंगे. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन