Breaking News in Hindi

भिंड के मधुपुरा गांव में बिजली सप्लाई बंद होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, बिजली कंपनी के AE को पीटा

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के मधुपुरा सब स्टेशन पर बिजली कंपनी के AE के साथ मारपीट की गई है। यहां पर मौजूद अन्य स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। यहां पर पहुंचे लोग बिजली काटे जाने से नाराज थे। जिला अस्पताल में एई का मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने तीन युवकों पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। उमरी में पदस्थ एई वीरेंद्र कुमार धुर्वे ने पुलिस को बताया कि वह मधुपुरा गांव के सब स्टेशन पर बैठे थे। उनके साथ अन्य कर्मचारी रामलखन दौहरे ,रामकिशन शाक्य एवं मोहित राठौड़ भी मौजूद थे।

इसी समय यहां रामसिंह ,भोला सिंह , सिक्कू सिंह राजावत निवासी मधुपुरा आए इन तीनों ने आते ही गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और कहने लगे यहां ड्यूटी पर कौन-कौन है। बिजली सप्लाई चालू क्यों नहीं की इसी बात पर रामसिंह ने पीठ पर और हाथों पर लाठियां मरना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बचाने आए बिजली कर्मचारियों के साथ भी मारपीट कर दी। फिर आरोपियों ने इन लोगों को धमकाया भी है।

आरोपियों ने कहा कि अगर सही से लाइट नहीं दी तो जान से मार देंगे। वहीं मौके पर नयागांव पुलिस पहुंची जांच पड़ताल करने के बाद तीन लोगों पर मामला दर्ज कर दिया। घटना के बाद सहायक प्रबंधक विद्युत विभाग नयागांव थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन