Breaking News in Hindi

उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा

खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की।

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है।

पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव पर स्थित है।

रविवार सुबह पांच बजे वाहन क्रमांक एमएच 38-7197 का चालक तेज गति से व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और टोल प्लाजा को टक्कर मार दी।

इससे बैरियर, ट्रैफि‍क लाइट केबल व अन्य लगी हुई सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी को दो लाख के करीब नुकसान हुआ है।

केसीसी कंपनी के सीनियर ऑफिसर विनेश यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। दूसरे सप्ताह में उसे प्रारंभ करना था, लेकिन वाहन चालक ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया । फिलहाल इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी द्वारा इस प्लाजा को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र के श्रद्धालु की जीप से हुआ था हादसा

महाराष्ट्र से उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन छैगांव माखन के पास टोल टैक्स पर हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सात लोगों को चोट आई थी। घायल के स्वजन किरण मोरे ने बताया कि वे महाराष्ट्र के हिंगोली से उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे।

सुबह इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोकल गांव के पास बंद पड़े टोल प्लाजा पर चालक को झपकी लगने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार रेशमा पत्नी किरण, ज्योति बाई, गजानंद मोरे, अंबिका, बिंदु, खुशिका व चालक को घायल हुए थे। इन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...