Breaking News in Hindi

मुरैना में कोचिंग संचालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे आरोपी

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कोचिंग संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर कोचिंग के अंदर आए और टीचर के साथ मारपीट की है। टीचर क्लास ले रहे थे बदमाशों ने उनको बाहर खींचने की भी कोशिश की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना शुक्रवार शाम की है टीचर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है। आपको बता दें की संदीप शुक्ला रामनगर में रहते हैं।

कंसाना गली में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं। कोचिंग टीचर का कहना है कि आरोपी दसवीं का छात्र है और शरारती किस्म का है, पहले वह कोचिंग में ही पड़ता था। कोचिंग में अन्य छात्रों के साथ मारपीट करता था इसलिए उसे कोचिंग से निकाल दिया गया था।

बदमाश अपने साथियों के साथ कोचिंग में मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और टीचर के साथ मारपीट करने लगा। आरोपियों ने डंडे से टीचर की पिटाई की है, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है जिसमें बदमाश टीचर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...