Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हर महीने ब्रेकअप कर लेती थीं जान्हवी कपूर, 2-3 महीने तक सदमे में रहते थे शिखर पहाड़िया

जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. उन्हें अक्सर शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है. दोनों हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी साथ में पहुंचे थे. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है. अब जान्हवी कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और बताया कि उनका फर्स्ट ब्रेकअप कैसा था. उन्होंने बताया कि शिखर पहाड़िया ही वो शख्स हैं, जिन्होंने उनका दिल पहली बार तोड़ा था.

जान्हवी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया कि शिखर के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था. उन्होंने कहा, “मेरे शुरुआती कुछ सालों में हर महीने मैं इस शख्स से ब्रेकअप कर लेती थी. पहले दो या तीन महीने वो सदमे में रहते थे. लेकिन उसके बाद, वो कहते थे, हां ठीक है फिर मैं रोते हुए और सॉरी कहते हुए उनके पास वापस जाती थी. मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा था, यह बहुत एक्सट्रीम लेवल पर था”

किसने तोड़ा दिल?

इसके साथ ही जान्हवी ने ये भी कहा कि शिखर ने उनका दिल तोड़ा, लेकिन आखिरकार उन्होंने ही इसे वापस जोड़ा. उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी में सिर्फ एक बार दिल टूटने जैसे कुछ हुआ. लेकिन फिर वही शख्स वापस आया और मेरे दिल को जोड़ दिया. इसलिए, सब कुछ ठीक था.” जान्हवी ने बॉलीवुड में आने से पहले शिखर को सालों तक डेट किया. इसके बाद शशांक खेतान की 2018 की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ की शूटिंग के वक्त उन्होंने अपने को-एक्टर ईशान खट्टर को डेट करना शुरू कर दिया था. ईशान से ब्रेकअप के बाद उन्होंने शिखर से फिर से पैचअप कर लिया.

उलझ

जान्हवी अपनी अगली फिल्म ‘उलझ’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. इसके ट्रेलर में जान्हवी सुहाना के रोल में नजर आईं, जो सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं और कड़ी निगरानी में लंदन हाई कमीशन में एक मुश्किल मिशन को अंजाम दे रही हैं. उनकी इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्टर किया है. फिल्म के डायलॉग अतिका चौहान ने लिखे हैं. उनकी ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी.

जान्हवी कपूर की फिल्में

इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी दिखाई देंगी और जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा पार्ट 1’ में भी नजर आएंगी. इससे पहले इसी साल जान्हवी की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज हो चुकी है. इसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं. इसे शरण शर्मा ने डायरेक्टर किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.