Breaking News in Hindi

नया फोन लेने वालों की चांदी, अब स्मार्टफोन-चार्जर खरीदना होगा सस्ता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Modi 3.0 सरकार के पहले बजट में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. इन्हीं में से एक बड़ा ऐलान यह भी हुआ है कि अब ग्राहकों को नया स्मार्टफोन और चार्जर खरीदना सस्ता पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर दोनों ही डिवाइस पर सीमा शुल्क को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है.

Budget 2024 में ऐलान से पहले तक मोबाइल फोन और चार्जर पर सीमा शुल्क 20 फीसदी था. बजट में निर्मला सीतारमण के 15 फीसदी ऐलान से आम जनता को बड़ी सौगात मिली है. इसका मतलब कि अब नया फोन और चार्जर खरीदना 5 फीसदी तक सस्ता पड़ेगा.

सीमा शुल्क कम होने के बाद अब मोबाइल फोन और चार्जर की कीमतों में तगड़ी कटौती हो सकती है. इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने इस बात की भी घोषणा की है कि पिछले 6 सालों में प्रोडक्शन में इजाफा हुआ है और भारत में मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. सिर्फ मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर ही नहीं बल्कि मोबाइल PCBA पर भी BCD (बेसिक कस्टम ड्यूटी) को घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

मोबाइल पार्ट्स भी हुए थे सस्ते

 साल जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन निर्माण से जुड़े पार्ट्स पर भी आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....