Breaking News in Hindi

BJP नेता की नमाज-ए-जनाजा पढ़ाने से किया इनकार, इमाम ने बताया ‘गुस्ताखे रसूल’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के कुन्दरकी नगर निवासी एक युवक ने मस्जिद के इमाम और कमेटी के लोगो पर उसके पिता की मौत के बाद जनाजे की नमाज न पढ़ाने का आरोप लगाया है. युवक का आरोप है कि उसके पिता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे. मस्जिद के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ता होने की वजह से उनके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई.

इस मामले में मस्जिद के इमाम ने मृतक को गुस्ताखे रसूल बताते हुए मामला धार्मिक बताया है. मस्जिद के इमाम का कहना है कि मृतक आए दिन पैगंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी किया करते थे, इसलिए उनकी जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई गई. मामला जिले के डीएम तक पहुंचा है. उन्होंने इसके लिए एक कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं.

मृतक के बेटे ने लगाया इमाम पर आरोप

जिले के कुन्दरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले दिलनवाज के पिता अलीदाद खान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे. वह पार्टी की बैठकों में शामिल हुआ करते थे. बीते सप्ताह उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. दिलनवाज का आरोप है कि जब उनके पिता का जनाजा मस्जिद में ले जाया गया तो इमाम और कमेटी के लोगों ने उनके जनाजे की नमाज पढ़ाने से मना कर दिया. परिवार वालों ने उनसे नमाज पढ़ाने के लिए काफी मिन्नत की, लेकिन नमाजे जनाजा नहीं पढ़ाई गई. किसी तरह से दिलनवाज ने अपने रिश्तेदारी के जरिए दूसरे इमाम को बुलाया और नमाज पढ़वाई गई.

इमाम ने बताया ‘गुस्ताखे रसूल’

इस पूरे प्रकरण में मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद का कहना है कि मस्जिद में नमाज़ पढ़ाई गई है. नमाज़ पढ़ाने का सबसे पहला अधिकार परिवार के इंसान को होता है. हमने इनके जनाजे की नमाज़ नही पड़ी है क्योंकि यह पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करते थे. इसमें राजनीति से संबंधित कोई मामला नहीं है, यह धार्मिक मामला है. उनका कहना है कि इस मामले को राजनीति से जोड़कर तूल दिया जा रहा है. जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है कि एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है. इस पूरे मामले में टीम गठित कर दी गई है. सत्यता की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....