Breaking News in Hindi

पुलिस को देखकर घबराए गांजा तस्कर…भागने के चक्कर में पलटा दिया रिक्शा फिर भी पकड़े गए

इंदौर: इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गए और रिक्शा पलटकर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनके कब्जे से 1 किलो के करीब गांजा और एक पिस्टल और कारतूस जब्त किया है।

मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है यहां राउ पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग लगाई गई थी जिसके दौरान एक ऑटो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ने पर उसमें सवार आरोपी ऑटो चालक शाहरुख पिता रईस ओर अकरम उर्फ राधे को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। जिसमें आरोपियों के कब्जे से 856 ग्राम गांजा एक पिस्टल जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख कुख्यात बदमाश शुभम नेपाली गैंग से जुड़ा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप