Breaking News in Hindi

बैतूल में डैम में मिली वृद्ध और गाय की लाश, पुलिस जांच में जुटी

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चिचोली थाना क्षेत्र में आने वाले जोगली में डैम में वृद्ध और गाय की लाश मिली है, आशंका है कि दोनों की करंट लगने से मौत हुई है, अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिंगू नाम का व्यक्ति अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए डैम के पास ले गया था फिर वापस नहीं आया परिजन जब डैम के पास उसकी तलाश करने गए तो वहां पर गाय पड़ी थी, इसके बाद बुजुर्ग को तलाशा गया तो उसकी लाश डैम के अंदर ही मिल गई।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डैम से लाश को निकलवाया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर वृद्ध व्यक्ति की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पशु चिकित्सकों से गाय का पोस्टमार्टम करवाया है, पशु चिकित्सकों ने गाय की मौत की वजह करंट बताई है। पुलिस को अभी टिंगू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...