Breaking News in Hindi

पांढुर्णा में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी ,तीन की दर्दनाक मौत, 40 लोग गंभीर घायल..

पांढुर्णा। भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस पांढुर्णा के ग्राम मोही घाट पर पलट गई है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10:30 बजे पांढुर्णा के ग्राम मोही घाट पर भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस अचानक टर्निंग पर डिवाइडर से टकराकर 15 से 20 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। यह घटना इतनी दर्दनाक थी की मौके पर बस में सवार यात्रियों  की चीख पुकार की आवाज आने लगी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ढाबे व ग्राम मोही के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पांढुर्णा थाने को दी, तत्काल थाना प्रभारी अपनी टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, स्थानीय ग्रामीण,पुलिस टीम और पांच एंबुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांढुर्णा लाया गया ।
जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने लगातार सभी मरीजों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलते ही पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा स्वयं  सिविल अस्पताल पहुंच गए।

बस में ड्राइवर कंडक्टर सहित कुल 43 लोग सवार थे, जिन में से 3 लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 18 से ज्यादा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर नागपुर रेफर किया गया, बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल पांढुर्णा में लगातार जारी है, घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए लगातार आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस व पुलिस टीम भी पहुंच गई थी, पांढुर्णा एडिशनल नीरज सोनी, एसडीएम नेहा सोनी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे, बस के नीचे एक शख्स मृत हालात में दबा हुआ था, जिसको निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया तब जाकर उस व्यक्ति के शव को निकाला गया।

अभी तक 3 मृत व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है ,अधिकारी मृत व्यक्तियों की शिनाख्त में लगे हुए है।देर रात 1:30 बजे तक सिविल अस्पताल में कलेक्टर अजय देव शर्मा अपनी राजस्व टीम के साथ एवं एडीएम नेहा सोनी तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, एडिशनल एसपी नीरज सोनी, एसडीओपी बृजेश भार्गव अपने दलबल के साथ मौजुद रहे। सिविल अस्पताल के सभी सीनियर और जूनियर डॉक्टर एवं चिकित्सक स्टाफ द्वारा घायलों को लगातार इलाज दिया गया जिसमें ड्यूटी पर ना होते हुए भी 1 डॉक्टर वालंटियर की तरह काम करते नजर आए। 10 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम 30 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सभी घायलों के इलाज में विशेष भूमिका रही, तब जाकर इतने बड़े रेस्क्यू को कम समय में किया गया और अति गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं 18 गंभीर घायलों में से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज सतत हायर सेंटर नागपुर में जारी है। बाकी घायलो का ईलाज सिविल अस्पताल पांढुर्णा में जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...