Breaking News in Hindi

इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन

इंदौर। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी इंदौर के आड़ा बाजार में स्थापित होने वाले गणेश जी को बैंडबाजों के साथ शाही पालकी में जूनी इंदौर स्थित गणेश मंदिर ले जाया गया। इसी के साथ ही राजबाड़ा स्थित गणेश हॉल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरकारी गणेश की स्थापना की गई, बता दें की गणेश उत्सव के पावन पर्व पर होल्कर वंशीय सरकारी गणेश जी की प्रतिवर्ष स्थापना की जाती है।

इस परम्परा को आज करीब 165 वर्ष पूरे हो चुके हैं, शनिवार को आड़ा बाजार में विराजित होने वाले सरकारी गणेश जी को राजशाही ठाट के साथ ले जाया गया। जूनी इंदौर स्थित खरगोनकर परिवार के गणेश मंदिर पर सर्वप्रथम सरकारी गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। आरती के पश्चात सरकारी गणेश जी को पालकी में बैठाकर बैंडबाजों के साथ आड़ा बाजार ले जाया गया।

जहां विधिविधान के साथ सरकारी गणेश की स्थापना की गई। बता दें कि यहां गणेश जी की स्थापना पांच दिनों के लिए ही की गई है। होलकर वंशीय परिवार के सदस्य ने 165 वर्षों पुरानी पंरपरा को कायम रखने की बात कही साथ श्री गणेश से शहर के साथ-साथ देश में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश उत्सव के पावन पर पर्व होलकर वंशीय गणेश स्थापना के साथ पूरे शहर में विघ्नहर्ता गणेश विराजमान हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....