Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

हरदा में भीषण सड़क हादसा,ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आने वाले हंडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की शाम को जिला अस्पताल लाया गया यहां शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त थे और पचोला गांव के रहने वाले थे, दोनों युवक बाइक से अपने गांव से रेलवा की तरफ जा रहे थे ऊंटपड़ाव और डोंगरी घाट के बीच बनी एक पुलिया पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सिर में चोट लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.