Breaking News in Hindi

JPC की बैठक में जमकर हंगामा, बीजेपी सांसद के साथ झड़प में TMC के कल्याण बनर्जी घायल

वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की बैठक में फिर हंगामा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कल्याण बनर्जी, BJP के अभिजीत गंगोपाध्याय में तीखी बहस हुई है. बैठक के दौरान दोनों नेता आक्रामक हुए. नोकझोंक और झड़प के बीच कल्याण बनर्जी की टेबल पर रखी कांच की बोतल गिर गई. कल्याणा बनर्जी के हाथ में चोट भी आ गई. ओडिशा के एक संगठन के सदस्य अपनी राय रखे रहे थे, तभी पूरा हंगामा हुआ.

सूत्रों के अनुसार, उस समय जस्टिस इन रियलिटी, कटक, ओडिशा और पंचसखा प्रचार कटक, ओडिशा बानी मंडली का प्रेजेंटेशन चल रहा था. कल्याण बनर्जी बिना बारी के अपनी बात रखना चाहते थे. उनसे पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका पाना चाहते थे. बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई.

सूत्रों ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन दोनों तरफ से दावा किया गया है कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसी बीच कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर टेबल पर दे मारी और खुद को चोट पहुंचा ली. बीजेपी के सदस्यों का आरोप है कि उसके बाद कल्याण बनर्जी ने टूटी हुई बोतल चेयरमैन की ओर उछाल दी. घटना के कारण बैठक कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

सोमवार को भी हुई थी तकरार

इससे पहले सोमवार को भी बैठक में हंगामा हुआ था. अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रेजेंटेशन के दौरान सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए सांसदों और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी तकरार और नोंकझोंक हुई थी. विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि इस बिल को सिर्फ राजनीतिक कारणों से और मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने के लिए लाया गया है. इस दौरान बीजेपी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई.

बैठक की शुरुआत में वक्फ बिल के प्रस्तावों पर असदुद्दीन ओवैसी ने JPC के सामने करीब 1 घंटे का प्रेजेंटेशन भी दिया और इसकी खामियों को गिनाया. जब ओवैसी प्रेजेंटेशन दे रहे थे तब ओवैसी और बीजेपी सांसद के बीच तीखी तकरार हुई. शोर शराबे के बीच वक्फ बिल पर बैठक करीब 7 घंटे चली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...