Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

दिवाली 31 को लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग 1 को, ऐसा क्यों?

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, दिवाली के दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है. इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को है. ऐसा क्यों है आइए जानते हैं…

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

NSE और BSE ने मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर के मुताबिक इस बार शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को होगी. हालांकि, दिवाली गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली के चलते शेयर मार्केट सामान्य ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे, लेकिन एक घंटे का स्पेशल ट्रेडिंग सेशन शाम को आयोजित होगा. इस दिन सामान्य ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा, जबकि ट्रेड मॉडिफिकेशन का समय 7:10 बजे तक होगा.

क्या है कारण?

दरअसल, इस बार दिवाली को लेकर कई तरह की कंफ्यूजन है. लेकिन देश में दिवाली का त्योहार इस बार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. वहीं, शेयर बाजार में दिवाली की छुट्टी इस बार 1 नवंबर को है और इसी दिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग भी है. हालांकि, NSE के मुताबिक, त्योहार और अन्य कारणों के चलते छुट्टियों में बदलाव हो सकता है.

बीएसई ने भी अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि 1 नवंबर को स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. हालांकि, समय के बारे में अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों है महत्वपूर्ण

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अपने ऐसे स्टॉक्स में निवेश करते हैं जो उन्हें शुभ और प्रॉफिटेबल लगते हैं. उनका मानना है मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ऐसे स्टॉक्स में पैसा लगाने से समृद्धि और धन आता है. इस दिन से निवेशक अपने नए साल की शुरुआत करते हैं. मुहुर्त ट्रेडिंग को नए वर्ष 2081 के प्रारंभ के तौर पर माना जाता है. इसे बहुत ही शुभ माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.