Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

झांसी-चित्रकूट सहित … यूपी के 13 जिलों को बजट से पहले तोहफा

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, बरेली, मेरठ, आगरा, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज के विकास से संबंधित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बजट से पहले 13 जिलों को तोहफा देने वाली है. जिससे मथुरा, मेरठ, लखनऊ समेत बड़े और मध्यम स्तर के जिलों को मेट्रो-एक्सप्रेसवे जैसे कामों में तेजी आएगी. जिन शहरों के विकास का खाका तैयार किया गया है, उनमें आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े होने के साथ ही धार्मिक महत्व वाले शहर भी शामिल है. पहले चरण में ऐसे शहरों 13 में तीन चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे. इन शहरों के विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएंगी. इन शहरों में बुके ऑफ प्रोजेक्ट के नाम से शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं के जरिए नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा.

 

योजनाओं का प्रस्ताव तैयार

इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, बरेली, मेरठ, आगरा, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज के विकास से संबंधित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया. अब इसके हिसाब से ही योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया जाने वाला है. योगी सरकार इन 13 शहरों में रहने वाले और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर कोशिश कर रही है. इन शहरों में आवास विभाग ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारी है.
सरकार ने विकास प्राधिकरणों को चिह्नित परियोजनाओं को संबंधित मंडलों के मंडलायुक्तों के साथ बैठक करके फाइनल करने के निर्देश दिए हैं. कहा जा रहा है जिन शहरों में विकास की परियोजनाएं शुरू की जानी है
Leave A Reply

Your email address will not be published.