Breaking News in Hindi

अमेरिका में खेला जाएगा मिनी आईपीएल जानिए शेड्यूल लाइव स्ट्रीमिंग और टीमों की जानकारी

अमेरिका में IPL जैसी क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। इस मेजर लीग क्रिकेट 2023 का पहला मैच 13 जुलाई (भारतीय समयानुसार 14 जुलाई सुबह 6 बजे) को टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डलास में होगा। इस लीग में छह टीमों के बीच 18 मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। मेजर लीग क्रिकेट में कई प्रसिद्ध क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे। भारत के कुछ रिटायर्ड खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलेंगे।

कहां देख पाएंगे मेजर लीग क्रिकेट?

मेजर लीग क्रिकेट मैचों का प्रसारण Sports18 और JioCinema पर किया जाएगा। 11 मैच डलास और 7 मुकाबले नॉर्थ कैरोलिना में खेले जाएंगे।

मेजर लीग क्रिकेट की टीमें

इस टूर्नामेंट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, सिएटल ऑर्कास, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम टीमें हैं।

भारत के ये खिलाड़ी खेलते आएंगे नजर

उन्मुक्त चंद, हरमीत सिंह, चैतन्य बिश्नोई, तजिंदर सिंह, शुभम रंजने और स्मित पटेल मेजर लीग में खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

कप्तान और स्टार खिलाड़ी

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स – जेसन रॉय, सुनील नरेन (कप्तान) और आंद्रे रसेल

मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क- राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट और कीरोन पोलार्ड (कप्तान)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न- एरोन फिंच (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस और कोरी एंडरसन

टेक्सास सुपर किंग्स- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेवोन कॉनवे और डेविड मिलर

सिएटल ऑर्कास- वेन पार्नेल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेटमायर, इमाद वसीम और सिकंदर रजा

वाशिंगटन फ्रीडम- मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्गिया और मार्को जानसेन।

मेजर लीग क्रिकेट 2023 शेड्यूल (मैचों का समय भारतीय मानक समय में हैं)

14 जुलाई

टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (सुबह 06 बजे)

15 जुलाई

एमआई न्यूयॉर्क बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (02.00 AM)

सिएटल ऑर्कास बनाम वाशिंगटन फ्रीडम (सुबह 06 बजे)

16 जुलाई

सैन फ्रांसिस्को बनाम सिएटल (सुबह 06 बजे)

17 जुलाई

टेक्सास बनाम वाशिंगटन (02.00 AM)

लॉस एंजिल्स बनाम न्यूयॉर्क (सुबह 06 बजे)

18 जुलाई

टेक्सास सुपर किंग्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क (सुबह 06 बजे)

19 जुलाई

नाइट राइडर्स बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (सुबह 06 बजे)

21 जुलाई

वाशिंगटन फ्रीडम बनाम नाइट राइडर्स (02.00 AM)

22 जुलाई

सिएटल ओर्कास बनाम टेक्सास सुपर किंग्स (03.00 AM)

23 जुलाई

वाशिंगटन फ्रीडम बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (03.00 AM)

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम सिएटल ओर्कास (रात 11 बजे)

24 जुलाई

एमआई न्यूयॉर्क बनाम वाशिंगटन फ्रीडम (03.00 AM)

25 जुलाई

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम टेक्सास सुपर किंग्स (03.00 AM)

26 जुलाई

एमआई न्यूयॉर्क बनाम सिएटल ऑर्कास (03.00 AM)

28 जुलाई

एलिमिनेटर- (02.00 AM)

क्वालीफायर- (सुबह 6 बजे)

29 जुलाई

चैलेंजर-(सुबह 6 बजे)

30 जुलाई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास