Breaking News in Hindi

MPPSC 2021: 290 पदों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 17 जुलाई से गाइडलाइन जारी

MPPSC 2021: मप्र लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सोमवार से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 रखी है। सरकारी और निजी कालेजों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए है। जहां परीक्षार्थियों को बिठाने की व्यवस्था की गई है। मात्र एक सत्र में होने वाली परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। नकल रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम कर रखे है। इसके लिए उड़नदस्ते की टीमें भी बनाई है, जो केंद्रों पर निगरानी रखेगी। आयोग के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए दस हजार परीक्षार्थी पूरे प्रदेश से परीक्षा देंगे।

290 पदों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 17 से 22 जुलाई तक चलेगी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नवंबर-2022 में जारी हुआ था, जिसमें मुख्य सूची में 6509 उम्मीदवारों को चयनित किया गया। प्रावधिक सूची में कुल 4002 उम्मीदवारों को रखा, जिसमें 2290 अनारक्षित श्रेणी व 1712 ओबीसी वाले शामिल है। परीक्षा को लेकर आयोग की तरफ से गाइडलाइन जारी कर दी है।

यह है गाइडलाइन

परीक्षा हाल में किसी भी तरह के गहने, कड़ा और पूरी बांह के कपड़े पहनकर आना वर्जित है। जूतों के बजाय सैंडल और चप्पल पहनकर आने के लिए कहा गया है। परीक्षार्थी सिर्फ पानी की एक पारदर्शी बोतल और पेन अपने साथ ले जा सकेगा। इलेक्ट्रानिक उपकरण और स्मार्ट वाच या किसी भी तरह की घड़ी लाना मना है। निषिद्ध वस्तुओं की सूची पीएससी की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

आयोग के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में जाने के पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी होगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी पूर्ण गरिमा के साथ महिला अधिकारी/कर्मचारी करेंगी।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में परीक्षार्थियों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनकी परीक्षा में डयूटी लगी है, उन्हें ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। वहीं आयोग ने केंद्रों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते बनाए है। परीक्षा केंद्रों में इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, शहडोल शामिल है। आयोग ने संभागीय परीवेक्षक बनाए हैं।

1700 अभ्यार्थी होंगे शामिल

अगस्त में आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 करवाएगा, जिसमें 63 पदों के लिए 1206 मुख्य सूची और 569 प्रावधिक सूची में शामिल है। 20 अगस्त को परीक्षा रखी है। इसके बारे में वेबसाइट पर आयोग ने जानकारी अपलोड कर दी है। राज्य सेवा मुख्य और वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट आने के बाद आयोग चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेंगा। अधिकारियों के मुताबिक नवंबर-2023 में प्रक्रिया हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन