Breaking News in Hindi

नक्सलियों ने बेलगांव-बटामा सड़क मार्ग पर नक्सली बैनर बांधकर पेशाब कांड का जताया विरोध

बालाघाट। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर से नक्सली अपनी उपस्थिति नक्सली बैनर व पर्चो के भरोसे दर्ज कराने का प्रयास कर रहे है। हालांकि बालाघाट पुलिस की लगातार नक्सलियों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के चलते नक्सली बैकफुट पर है, लेकिन 28 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक मनाए जाने वाले नक्सली सप्ताह को लेकर एक बार फिर नक्सलियों ने बैनर व पर्चो के माध्यम से दहशत फैलाने का प्रयास किया है।

बेलगाम-बटामा मार्ग पर बांधे नक्सली बैनर

नक्सलियों ने इस बार किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलगाम से बटामा तक जाने वाले जंगल मार्ग मुख्य सड़क के किनारे दो नक्सली बैनर पेड़ों के सहारे बांधे है। साथ ही 28 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक नक्सली सप्ताह मनाए जाने को लेकर पर्चे भी फेंके है। बांधे गए नक्सली बैनर में नक्सलियों ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुबेरी बाजार का बहुचर्चित आदीवासी पर पेशाब करने की घटना को लेकर भाजपा विधायक प्रतिनिधि नेता प्रवेश शुक्ला को जल्द से जल्द सजा देने की बात लिखी है। साथ ही ब्राम्हण वाद पर रोक लगाने की मांग की है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जोनल कमेटी ने ली जिम्मेदारी

बेलगांव-बटामा सड़क मार्ग पर बांधे गए दो नक्सली बैनर व पर्चो की जिम्मेदारी नक्सलियों की महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की जोनल कमेटी ने ली है। नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चो में 28 जुलाई से तीन अगस्त शहीद सप्ताह के दौरान मुठभेड़ में मारे गए नक्सली ज्योति, सुनीता समेत अन्य नक्सलियों को लाल सलाम देकर गांव-गांव में सप्ताह मनाए जाने का आह्वान भी किया है। वहीं पुलिस ने इस नक्सली बैनर व पर्चों को जब्त कर सर्चिंग तेज कर दी है। किरनापुर थाना क्षेत्र के साथ ही बैहर क्षेत्र में भी नक्सलियों द्वारा बैनर बांधने व पर्चे फेंके जाने की जानकारी सामने आई है।

इनका कहना है..

किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगांव-बटामा सड़क मार्ग पर नक्सली बैनर बांधे जाने व पर्चे फेंके जाने की जानकारी मिलने पर बैनर व पर्चो को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। नक्सलियों द्वारा 28 से 03 अगस्त तक नक्सली शहीदी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसकों लेकर ही उनके द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया है। बालाघाट पुलिस लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है। जिससे नक्सली अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पा रहे है।-समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप