Breaking News in Hindi

मप्र के 76 लाख किसानों के खातों में अंतरित हुई 1680 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मध्य प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में एक हजार 680 करोड़ रुपये अंतिरत हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वर्चुअली शामिल हुए। बता दें कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देती है। इसमें प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसान आते हैं। इन सभी को शिवराज सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के माध्यम से चार हजार रुपये अपनी ओर से दे रही है। इस राशि को अब बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रयासों पर कहा कि किसानों के सशक्तीकरण के लिए कई पहल की गई हैं। आज देशभर में एक लाख 25 हजार ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्रों’ की शुरुआत की गई है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स की सुविधा से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....