Breaking News in Hindi

बीटेक के छात्र की हत्या में युवती सहित चारों आरोपित 30 जुलाई तक रिमांड पर

इंदौर। बी-टेक के छात्र मोनू पंवार हत्याकांड में विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपित तान्या उर्फ तानिया सहित चार आरोपितों को रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उनसे स्कूटर और चाकू जब्त कर लिए हैं।

आदर्श नगर सारंगपुर निवासी 22 वर्षीय मोनू उर्फ प्रभाष पंवार की मंगलवार रात होटल सयाजी के सामने तान्या कुशवाह, छोटू उर्फ तन्मय, ऋतिक और शोभित ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, चारों आरोपितों को 30 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।

कमेंट्स करने पर किया था हमला

गुरुवार को तान्या ने पूछताछ में बताया कि मोनू के दोस्त टीटू से उसकी दोस्ती रही है। वह दोस्तों के साथ स्कूटर से घूम रही थी। इस दौरान टीटू और उसके साथ कार में बैठे रचित ने कमेंट्स किए। तान्या के दोस्त नशे में थे। वह बीबीए की पढ़ाई के साथ कॉल सेंटर में काम करती है। उसके दोस्त सांवेर रोड़ स्थित कॉल सेंटर पर छोड़ने जा रहे थे।रास्ते में कमेंट्स करने पर दोस्तों ने कार का पीछा किया और टीटू व मोनू पर हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से मोनू की मौत हो गई।

धोखाधड़ी के आरोपितों पर दूसरा केस

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपितों पर एक और केस दर्ज किया है। आरोपित साइबर अपराधी हैं और लोगों से ठगी कर दुकानदारों के खातों में रुपये जमा करवा लेते थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, दुकान संचालक मनीष गुलानी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। विशाल लोधी निवासी जुक्षाई करेरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मनीष का फोटो स्टूडियो और डिजिटल स्टूडियो है। आरोपितों ने ठगी के रुपये मनीष के खातों में जमा करवाए थे। टीआइ के मुताबिक, विशाल के विरुद्ध कानपुर में भी केस दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप