Breaking News in Hindi

सावन सोमवार के दिन पड़ रही है नागपंचमी इस तरह करें पूजा ध्यान रखें ये बातें

इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। जल्द ही सावन का छठवां सोमवार मनाया जाने वाला है। हर साल सावन के महीने में नागपंचमी पर्व पड़ता है। इस वर्ष नागपंचमी सोमवार 21 अगस्त को मनाई जाएगी। सावन सोमवार के दिन नागपंचमी पड़ने से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। नागपंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। इस दिन नाग देवता के साथ-साथ शिवजी की भी पूजा करनी चाहिए।

नागपंचमी सही तिथि और मुहूर्त

नाग पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त 2023 सोमवार, रात 12:20 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 22 अगस्त 2023 मंगलवार को रात 2 बजे होगा। नागपंचमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:53 मिनट से सुबह 8:30 तक रहेगा।

नागपंचमी पूजा विधि

  • नागपंचमी व्रत के देव आठ नाग माने जाते हैं। इस दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्ट नागों की पूजा की जाती है।
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और नहाकर साफ कपड़े पहने।
  • इसके बाद नाग देव के चित्र या प्रतिमा की स्थापना करें।
  • फिर दही, दूर्वा, कुशा, गंध, अक्षत, पुष्प, जल, कच्चे, दूध, रोली और चावल से नाग देव की पूजन करें।
  • नाग देवता को मीठे का भोग लगाएं और उनके रहने के स्थान पर कटोरी में दूध और लाई रखें।
  • फिर नाग देवता की आरती करें और नागपंचमी की कथा सुनें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...