Breaking News in Hindi

जिला अस्पताल एसएनसीयू में दो बच्चों की मौत

मुरैना। जिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो नवजातों की मौत हुई है। इनमें से एक बच्चा श्योपुर से रैफर होकर मुरैना आया था। बच्चों की मौत के मामले में स्वजनों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने काे लेकर हंगामा किया। सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो बच्चे गंभीर हालत में भर्ती थे। एक बच्चे को श्योपुर अस्पताल से जन्म के तुरंत बाद मुरैना भेजा गया था। उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। रात में एसएनसीयू में दोनों बच्चों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई हैं। स्वजनों ने अस्पताल परिसर में बच्चों की मौत को लेकर हंगामा किया है। हंगामे के दौरान सीएस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित की है। यह समिति बच्चों की वजहों का पता करके रिपोर्ट देगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...