Breaking News in Hindi

MP में पांच लाख विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिल सात हजार से अधिक को स्कूटी 17 और 23 अगस्त को देंगे राशि

भोपाल । प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 17 अगस्त को साइकिल और 23 अगस्त को प्रत्येक स्कूल के एक टापर छात्र व छात्रा को स्कूटी मिलेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी के महात्मा गांधी उमावि में आयोजित समारोह में प्रदेश के पांच लाख नौ हजार विद्यार्थियों को साइकिल के लिए करीब साढ़े चार हजार रुपये और सात हजार 800 विद्यार्थियों को स्कूटी के लिए आनलाइन राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे।

विद्यार्थियों के पास इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी लेने का विकल्प रहेगा, इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए प्रत्येक को एक लाख 20 हजार और पेट्रोल वाली स्कूटी के लिए 90 हजार रुपये उनके बैंक खाते में प्रदान किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रम महात्मा गांधी उमावि पर होंगे।

इसके संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता भी अपडेट किया जा रहा है।

डीपीआइ के अपर संचालक डीएस कुशवाहा ने बताया कि राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में नौ हजार विद्यार्थियों को बुलाया गया है। साइकिल और स्कूटी के लिए राशि उनके खाते में राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि भोपाल जिले के 1986 विद्यार्थियों को साइकिल व 132 को स्कूटी की राशि प्रदान की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....