Breaking News in Hindi

मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है यह एक चीज घर की इस दिशा में जरूर लगाएं

Morpankh Tips: भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। मोर पंख के बिना बाल गोपाल का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। मोरपंख उनके मुख्य आभूषणों में से एक है। हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे घर में रखने से काफी फायदे मिलते हैं। यदि मोर पंख को घर की सही दिशा में लगा दिया जाए तो सबसे अधिक लाभ होता है। इससे हमेशा धन-धान्य भरा रहता है। मोर पंख के होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए, जानते हैं कि मोर पंख से जुड़े ये उपाय कौन-से हैं।

इस दिशा में लगाएं मोर पंख

अगर आए दिन घर में अशांति बनी रहती है, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए मोर पंख हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा मोरपंख के लिए काफी शुभ मानी जाती है। पूर्व दिशा को भगवान सूर्य देवता और इंद्र देवता की दिशा मानी जाती है। मोर पंख को उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से आर्थिक लाभ होता है।

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए

घर का वास्तु यदि सही नहीं है, तो मोर पंख के उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट के ऊपर तीन मोर पंख लगाकर नीचे भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए

अगर दांपत्य जीवन में मधुरता नहीं है, तो मोर पंख को बेडरूम की दीवार पर लगाएं। इससे आपस के झगड़े दूर होंगे और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। मोर पंख से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

पैसों की बचत के लिए

अगर आपके घर में लगातार फिजूलखर्ची हो रही है, तो मंदिर में मोर पंख रख कर उसकी पूजा करें। हिंदू धर्म में मोर पंख में देवी-देवताओं का वास माना गया है। मोर पंख को शुभ माना जाता है। मोर पंख घर में लाने से बरकत बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन