Breaking News in Hindi

नए जिले मऊगंज सहित सीधी और सिंगरौली को मिलेगी ग्रीन एनर्जी

रीवा। एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने 220 के.व्ही. की सीधी लाइन को चार्ज कर दिया है। इससे सीधी को बिजली की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त लाइन की सुविधा मिल गई है। इस लाइन से रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट बदवार से सीधी, सिंगरौली तथा मऊगंज जिलों को सोलर बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि एम.पी. ट्रांसको ने 51.28 करोड की अनुमानित लागत से अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट रीवा के 400 के.व्ही. सब स्टेशन गुढ से 220 के.व्ही. सब स्टेशन सीधी के लिये 63 किलोमीटर डबल सर्किट लाइन तैयार कर इसे ऊर्जीकृत किया है। अब रम्स सोलर पावर प्लांट से सीधी को लगभग 200 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध हो रही है। तोमर ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में तैयार की गई इस लाइन के ऊर्जीकृत होने पर एम.पी. ट्रांसको के कार्मिको को बधाई दी है।

सीधी की पारेषण क्षमता को मिली सुदृढ़ता

एम पी ट्रांसको के मुख्य अभियंता ए.बी. गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सर्किट के ऊर्जीकृत होने से सीधी क्षेत्र को विद्युत पारेषण का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हो गया है। और सीधी जिले की पारेषण क्षमता को सुदढता प्रदान हुई है। अब नये जिले मऊगंज सहित सीधी और 132 के.व्ही. सबस्टेशनों सिहावल, देवसर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सोलर बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?