Breaking News in Hindi

सफाई दरोगा का अश्लील वीडियो का मामला, आरोपी पर गिरी गाज, पति की नौकरी लगाने के नाम पर की थी ऐसी मांग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सफाई दरोगा का अश्लील वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहें है। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पीड़ित महिला ने निलंबित सफाई दरोगा जर्मन करोसिया पर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दरोगा ने पति की नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ गलत काम किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने नगर निगम के सफाई दरोगा जर्मन करोसिया पर मामला दर्ज करवाया है। सोमवार देर रात बहोड़ापुर थाने में एफआईआर हुई। करीब सप्ताह भर पहले सफाई दरोगा जर्मन करोसिया और एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने सफाई दरोगा को निलंबित भी कर दिया। सोमवार देर रात महिला बहोड़ापुर थाने पहुंची और अश्लील हरकत की जानकारी पुलिस को दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास