Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

VHP ने किया दिग्विजय सिंह का पुतला दहन, आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लगाए आरोप, जानिए क्या है मामला?

उज्जैन: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया और माधव नगर थाने का घेराव कर करवाई की मांग की गई।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अंकित चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दो दिन पूर्व ट्विटर पर एक पोस्ट डाली गई थी। जिसमें उनके द्वारा लिखा गया है कि दमोह जिले के कुंडलपुर में एक जैन मंदिर के अंदर घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा जबरन शिवलिंग की स्थापना की है। लेकिन जब वहां एस पी और कलेक्टर द्वारा जांच की गई तो ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया। दिग्विजय सिंह पहले भी एसी आपसी सौहार्द को खराब करने की भावना से पोस्ट डाल चुके हैं। जिसका विरोध करते हुए आज हम लोगों ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया है और माधव नगर थाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.