Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो में नजर आएंगी कृति सेनन की बहन!

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जल्द जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है. अनिल कपूर के इस शो का प्रीमियर एपिसोड 22 जून को ऑन एयर होगा. इस एपिसोड के बाद शो के लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत की जाएगी. अब तक कई टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इस शो में शामिल होने के लिए फाइनलाइज किया गया है. लेकिन इस बार मेकर्स को ऐसे कंटेस्टेंट की तलाश है, जिन्हें देखने के लिए ऑडियंस 29 रुपये खर्च कर जियो का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदे. यही वजह है कि मेकर्स ने अनुषा दांडेकर के बाद कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है.

एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नूपुर सेनन एक अच्छी सिंगर भी हैं. उन्होंने पिछले साल यानी साल 2023 में टाइगर नागेश्वर राव के साथ एक तेलुगु फिल्म की थी. अक्षय कुमार के साथ आए उनके गाने ‘फिलहाल’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया. कुछ समय पहले नुपूर ‘पॉप कौन’ नाम के टीवी शो का हिस्सा बनी थीं. नूपुर को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ ऑफर जरूर हुआ है. लेकिन उन्होंने अब तक इस शो में शामिल होने के लिए हां नहीं की है. अगर वो इस शो के लिए हां कहती हैं, तो उनके साथ इस शो में नई ऑडियंस जुड़ सकती है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स नहीं जोड़ सकते सब्सक्राइबर्स

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कंटेंट को अक्सर लाखों-करोड़ो में व्यूज आते हैं. लेकिन ये कंटेंट पूरी तरह से फ्री होता है. अब तक इन इन्फ्लुएंसर के साथ शुरू किए हुए किसी भी ओटीटी प्रोजेक्ट को ऑडियंस का सही रिस्पांस नहीं मिल पाया है और यही वजह है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ज्यादा मशहूर सेलिब्रिटीज को अपने शो में शामिल करना चाहते हैं. अनुषा दांडेकर, नूपुर सेनन के साथ शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा जैसे टीवी के कुछ बड़े एक्टर्स को भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शामिल होने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.