Breaking News in Hindi

‘BJP सरकार में पेपरलीक माफिया को मिल रहा संरक्षण’..! पूर्व सीएम कमलनाथ ने साधा निशाना, नौकरियों को लेकर कही ये बात

भोपाल। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में एमपी में भी बीजेपी और कांग्रेस जोरशोर से प्रसार प्रचार में जुटी है। तो वहीं कांग्रेस बीजेपी सरकार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने पेपर लीक और नौकरियों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट डाली है जिसमें बीजेपी सरकार को लपेटे में लिया है।

कमलनाथ ने कहा है कि देश के होनहार युवा नौकरी पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। सुविधाओं के अभाव में घंटों पढ़ाई करते हैं। लेकिन..इतनी मेहनत के बाद उन्हें परीक्षा के दिन पता चलता है- पेपरलीक हो गया है। हाल ही में लाखों युवाओं ने RO/ARO और पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दी, लेकिन पेपरलीक ने उनके सारे सपने तोड़ दिए।

माता-पिता अपने बच्चों को खून-पसीने का पैसा लगाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भेजते हैं। लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं बच्चों के साथ ही उनकी उम्मीदों को भी तोड़ देती है। BJP सरकार में पेपरलीक माफिया को मिल रहे संरक्षण का ही नतीजा है कि देश का युवा इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?