Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की वाटरफॉल में डूबने से मौत, कवर्धा में 16 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली लाश

कवर्धा। जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक डूब गया, युवक का नाम तुषार साहू है। तुषार प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा बताया जा रहा है, अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए वह रानीदाहरा गया था, नहाने के दौरान युवक डूब गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जिले के घने जंगल में स्थित रानीदेहरा वॉटरफॉल में आए दिन नहाने के दौरान डूबने की खबर सामने आती है, उसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार के सुरक्षा नहीं है यही कारण है की आए दिन जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक युवतियों की बहने से मौत हो जाती है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चला, जिसके बाद सोमवार को तुषार का शव मिला है। बताया जा रहा है कि तुषार साहू नहाने के दौरान गहरे पानी की तरफ चला गया और डूब गया। कवर्धा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर रानीदेहरा वॉटरफॉल है और यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक रोज घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.