Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

CM मोहन यादव के दौरे से ठीक 1 दिन पहले मुरैना में बदमाशों ने मुनीम पर कट्टा अड़ाया, 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना दिनदहाड़े लूटा…

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ग्वालियर के सर्राफा कारोबारी के मुनीम और ड्राइवर से 3 किलो 200 ग्राम सोने के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। लूटे गए आभूषणों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह पूरी घटना कटीबरी हनुमान मंदिर के पास की है। इस वारदात को 6 बदमाशों ने अंजाम दिया है। ग्वालियर के सर्राफा व्यापारी के मुनीम शेलू अग्रवाल कार से सोने के आभूषणों की डिलीवरी देने मुरैना के जोरा कस्बे जा रहे थे इस दौरान ड्राइवर भी साथ में था।

बता दें की गहनों की कीमत 2 करोड़ 75 लख रुपए है। सर्राफा व्यापारी के मुनीम शैलू अग्रवाल जौरा हाईवे पर पहुंचे थे। यहां अज्ञात लुटेरों ने हथियार के दम पर उनको घेर लिया और इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 2 करोड़ से ज्यादा रुपए के गहनों की लूट के बाद पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.