Breaking News in Hindi

CM रहते PM मोदी से मिली देश के लिए चेस खेलने की प्रेरणा… गोल्ड मेडलिस्ट वंतिका अग्रवाल ने शेयर की यादें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के शतरंज ओलंपियाड के स्वर्ण पदक विजेताओं से मुलाकात की. इसमें महिला ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल भी थीं. पीएम से मिलकर वंतिका ने प्रसन्नता जाहिर की और सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ-साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की. तब वंतिका महज नौ साल की थी और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. वंतिका ने स्वामी विवेकानंद महिला शतरंज महोत्सव में 3,500 महिला खिलाड़ियों के साथ भाग लिया था.

वाकया साल 2012 का है. वंतिका अग्रवाल ने अपने वीडियो में कहा कि तब मोदी जी से मिलकर उसे आगे देश के लिए चेस खेलने की प्रेरणा मिली. वंतिका ने बताया कि उन्होंने तब कहा था कि शतरंज केवल पुरुषों का खेल नहीं है. वंतिका ने कहा उनके प्रोत्साहन ने ही उसे आज भारत के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित किया है.

वंतिका अग्रवाल ने पीएम मोदी को बचपन में उनके हाथों सम्मानित किए जाने की यह तस्वीर उपहार में दी. वंतिका ने हैरानी जताई कि पीएम मोदी को उसका जन्मदिन भी याद है. आज वंतिका को भारत के लिए महिला ग्रैंडमास्टर और इंटरनेशनल मास्टर का FIDE खिताब हासिल है. हाल ही में वंतिका ने बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...