Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

CM मोहन ने लाइन में लगकर डाला वोट, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह उज्जैन में सपरिवार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान शिवजी को त्रिशूल एवं श्री हनुमान जी को गदा अर्पण कर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान के महापर्व में हिस्सा लिया। वे बूथ क्रमांक – 60 में पहुंचे और मतदान किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव, पुत्र वैभव यादव, अभिमन्यु यादव के साथ फ्रीगंज में मतदान किया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- मेरा मत, मेरा अधिकार… लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उज्जैन लोकसभा में मैंने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। मेरा सभी से आग्रह है कि आप भी मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.