Breaking News in Hindi

Couple मना रहा था Anniversary, तभी अचानक लड़कों ने कर दी हद पार, कैमरे में कैद हुआ सब

पटियाला: जब पति-पत्नी घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिए। घटना अबचल नगर की बताई जा रही है। यहां रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी ने बताया कि दोनों घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे।

इसी दौरान उनके घर के बाहर कुछ नकाबपोश युवक आए और घर पर ईटें-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। ये सारी घटना घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। टिंकू कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है और घर पर ईंट-पत्थर चलाने वाले लड़कों को हम जानते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले ही लड़कों द्वारा की जाती हरकतों के कारण उन्हें समझाया गया था पर वह नहीं समझे और इस कारण उन्होंने उसके घर पर हमला कर दिया।  पीड़िता सुदर्शना ने कहा कि अगर उसका या उसके बच्चे को कोई नुकसान पहुंचता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरी जांच गहनता से की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप