Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Cricket world cup इतिहास में मोहम्मद शमी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023) के तहत श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। शमी अब भारत के लिए क्रिकेट विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जवागल श्रीनाथ और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ा जोकि 44-44 विकेट ले चुके थे। शमी की खास बात यह रही कि उन्होंने केवल 14 मैचों में ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। देखें आंकड़े-

विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट
45 मोहम्मद शमी
44 जवागल श्रीनाथ
44 जहीर खान
33 जसप्रीत बुमराह
31 अनिल कुंबले

स्टार्क का रिकॉर्ड बराबर
शमी ने इसी के साथ विश्व कप में 3 बार फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड भी अपने साथ जोड़ लिया। शमी इसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंन ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड बराबर किया जोकि विश्व कप में 3 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं।

भारत की ओर से टॉप पर
शमी ने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक 4 बार पांच विकेट हॉल निकालकर रिकॉर्ड बनाा दिया है। इससे पहले जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह ने 3 बार पांच विकेट हॉल लिए थे। बता दें कि शमी के नाम पर पहले से ही भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने मात्र 55 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

मैच के बाद शमी का बयान
हमारी गेंदबाजी अच्छी स्थिति में है और जिस तरह की लय (तेज गेंदबाजों की फॉर्म के बारे में बात करें) में हम हैं, हर कोई आनंद ले रहा है और हर कोई एक-दूसरे की सफलता से खुश है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एक इकाई के रूप में गेंदबाजी कर रहे हैं। इसी कारण आपको ऐसा परिणाम देखने को मिल रहा है। मैं हमेशा अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करने और अच्छी लय में रहने की कोशिश करता हूं।

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में मोहम्मद शमी का भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। वह 2015 से 2023 तक 3 विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं और कुल 14 मैच खेले हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 45 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 5/18 के रूप में नजर आया। मोहम्मद शमी ने 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.