Breaking News in Hindi

Deepak Jalane ka Mantra: दीपक जलाते समय जरूर बोलें ये मंत्र, घर में आएगी खुशहाली

इंदौर। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करके उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यहां तक ​​कि पूजा के दौरान दीपक जलाना भी एक जरूरी कार्य है, इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप दीपक जलाते समय इन महत्वपूर्ण मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपको कई गुना लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अग्नि को साक्षी मानकर किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। इसलिए हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

इस मंत्र को बोलें

शुभं करोति कल्याणमरोग्यं धनसंपदा ।

शत्रुबुद्धिविनाशय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥

मंत्र का अर्थ

इस मंत्र का अर्थ यह है कि हम इस दीपक की रोशनी को नमन करते हैं, जो शुभता, स्वास्थ्य और समृद्धि लाती है। यह शत्रुतापूर्ण भावनाओं को नष्ट कर देती है। ऐसे में अगर आप दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके परिवार में खुशहाली आती है और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। साथ ही आर्थिक लाभ भी होता है।

इस तरह जलाएं दीपक

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, सुबह और शाम देवी-देवताओं के सामने तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन में प्रकाश आता है और वह तरक्की की ओर अग्रसर होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और खुशियां आती हैं। सुबह-शाम तुलसी जी के पास भी घी का दीपक जलाने की परंपरा है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन