Breaking News in Hindi

Facebook, इंस्टाग्राम ठप होने से मार्क जुकरबर्ग को हुआ भारी नुकसान

मंगलवार (5 मार्च 2024) रात 9 बजे के आसपास मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सर्विसेज अचानक ठप पड़ गईं। दुनियाभर में हजारों यूजर्स ने पॉप्युलर वेबसाइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और Threads के काम ना करने की शिकायतें की। लगभग दो घंटे तक ठप रहने के बाद रात 11 बजे के आसपास मेटा की सभी सर्विसेज ने वापस काम करना शुरू कर दिया लेकिन इन दो घंटों ग्लोबल आउटेज के चलते मेटा के मार्क जुकरबर्ग को करीब 100 मिलियन डॉलर (8,29,03,05,000 रुपए) का नुकसान हुआ है।

बता दें कि दुनियाभर में कई लाख यूजर्स ना केवल एक-दूसरे से डिस्कनेक्ट हो गए बल्कि बड़ा वित्तीय नुकसान भी हुआ। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में इस वजह से 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

मंगलवार को दुनियाभर में लाखों यूजर्स अचानक फेसबुक से फोर्स लॉगआउट हो गए। वहीं इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर यूजर्स को फीड नहीं दिख रही थी। इसके अलावा मैसेज भेजने में भी परेशानी आ रही थी। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने X (Twitter) पर बताया कि मेटा की सर्विसेज किसी टेक्निकल खामी के चलते बाधित हुई हैं और बाद में उन्होंने पोस्ट किया कि हमने जल्द से जल्द उन सभी के लिए सर्विसेज वापस चालू कर दी हैं जो आउटेज से प्रभावित थे। इसके साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए खेद भी जताया।

आखिर क्यों दुनियाभर में ठप हुईं मेटा की सर्विसेज

बता दें कि 2021 में करीब 7 घंटे तक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया था। हाांकि, इस बार आई तकनीकी खामी को मेटा ने दो घंटे में ही दूर कर दिया। फेसबुक के एक इनसाइडर ने बताया कि आउटेज के दौरान कंपनी के इंटरनल सिस्टम डाउन थे और मेटा के सर्विस डैशबोर्ड से सभी सर्विसेज में ‘बड़ी बाधा’ के संकेत मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....