Breaking News in Hindi

Google Maps के 5 खास फीचर्स, लोकेशन देखने के साथ कर पाएंगे ये मजेदार काम

गूगल मैप का इस्तेमाल सभी ने कभी न कभी किया होगा. गूगल के इस ऐप की मदद से यूजर्स अक्सर अपनी मंजिल का रास्ता तलाशते हैं. वहीं गूगल मैप उन लोगों के लिए तो बहुत काम का है जो पहली बार किसी लोकेशन पर जा रहे होते हैं. एक बार जब यूजर अपनी लोकेशन को सेट कर देता है तो गूगल वहां तक पहुंचने का सबसे आसान और सुरक्षित रास्ता बताता है.

लेकिन कई बार गूगल मैप यूजर्स को धोखा भी दे देता है. जिसमें वो कोई ऐसा रास्ता बता देता है, जिसमें डेडएंड होता है और फिर आपको वापस लौटकर आना पड़ता है. खैर ये हर बार नहीं होता, ऐसा कभी कभी ही होता है. वहीं गूगल मैप के कई ऐसे फीचर्स भी है जिनके बारे में आपको अभी तक जानकारी नहीं होगी. इसीलिए हम आपके लिए गूगल के कुछ खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

EV यूजर्स के लिए वरदान है गूगल मैप

अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूजर्स है तो आपके लिए गूगल मैप किसी वरदान से कम नहीं है. आप गूगल मैप में नजदीकी EV चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन सेट कर सकते हैं. साथ ही अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने डेस्टिनेशन के आसपास EV चार्जिंग स्टेशन पहले ही तलाश सकते हैं, जिससे जब भी आपको EV चार्ज करने की जरूरत पड़े तो आसानी से उसे चार्ज कर सकें.

स्ट्रीट व्यू टाइम ट्रैवल फीचर

Google स्ट्रीट व्यू का टाइम ट्रैवल फीचर, मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. यह फीचर, ऐतिहासिक इमेजरी के साथ घड़ी को पीछे घुमाकर दिखाता है कि समय के साथ कोई स्थान कैसे बदल गया है इसके बारे में आपको जानकारी मिलती है. आपको बता दें गूगल ये खास फीचर फिलहाल कुछ ही जगहों के लिए उपलब्ध है.

शेयर करें लाइव लोकेशन

गूगल मैप का इस्तेमाल अक्सर लोग तभी करते हैं जब उनको रास्ता पता नहीं होता. इसके साथ ही गूगल ने मैप फीचर में एक मजेदार फीचर भी दिया है, जिसमें आप अपने परिवार, दोस्त और शिश्तेदारों के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. इस फीचर में आपको लाइव लोकेशन को एक स्पेसिफिक पीरियड के लिए या हमेशा के लिए शेयर करने का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही इसे मैनुअल तरीके से भी आफ कर सकते हैं.

ऑफलाइन नेविगेशन

गूगल मैप के जरिए आप किसी लोकेशन के मैप को डाउनलोड भी कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ये इस मैप को इंटरनेट न होने पर भी ऑफलाइन तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

AI के जरिए डिस्कवर करें नई जगहें

फिलहाल ये फीचर सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्घध है. गूगल मैप्स के इस अपकमिंग फीचर के दरिए यूजर्स नई जगहों को बेहद आसानी से डिस्कवर कर सकेंगे. अब आप गूगल मैप्स से पार्टी करने के लिए नई जगह या होम अप्लायंस के लिए शॉप जैसी चीजें पूछ सकते हैं. इसके बाद आपको AI जनरेटेड समरी मिल जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन