Breaking News in Hindi

Haryana के दामाद बनेंगे Shivraj Singh के बेटे Kartikeya, फेमस शूज कंपनी के मालिक की बेटी से होगी शादी

भोपाल : केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) के बड़े बेटे कार्तिकेय (Kartikeya) हरियाणा (Haryana) के दामाद बनेंगे। कार्तिकेय की शादी देश की जानी-मानी लिबर्टी शूज कंपनी (Liberty Shoes Company ) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी से होगी। 2 दिन पहले उनकी सगाई हुई थी।

17 अक्तूबर को दिल्ली में हुई सगाई

कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्तूबर को दिल्ली के एक होटल में हुई। सगाई के दौरान दोनों तरफ से 50-60 लोग ही मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर महीने में ही सगाई की जानकारी दी थी। शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान शिवराज की पत्नी साधना और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल मौजूद रहे। सगाई से एक दिन पहले ही चौहान ने पीएम मोदी को दोनों बेटो की शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई चार महीने पहले हुई थी।

बंसल परिवार में अनुपम सबसे छोटे हैं। इनके सबसे बड़े भाई शम्मी बंसल हैं, जो कंपनी के MD हैं। दूसरे नंबर पर रमन बंसल और तीसरे नंबर पर अनुपम बंसल आते हैं। शम्मी और रमन करनाल में रहते हैं, जबकि अनुपम गुरुग्राम में रहते हैं। अमानत बंसल ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...