Breaking News in Hindi

CM यादव बोले- मर रहे शख्स को बचाने के लिए जज की कार छीनना मानवीय संवेदना… डकैती की धारा न्यायोचित नहीं…दोबारा जांच हो…

ग्वालियर: जिंदगी और मौत से लड़ रहे व्यक्ति की जान बचाने के लिए जज की कार छीनने वाले एबीवीपी के दो छात्रों के मामला अब गर्माता नजर आ रहा है। सीएम मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लिया है और दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। CM मोहन ने अनधिकृत रूप से किसी के वाहन के उपयोग और युवकों पर की गई कार्यवाही के संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि युवकों पर डकैती की धारा लगाना न्यायोचित नहीं लगता क्योंकि युवक आपराधिक पृष्ठभूमि के नहीं हैं। यह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा मामला है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है। यह सही है कि युवकों का तरीका गलत था। संपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए जांच के पश्चात न्यायपूर्ण कार्रवाई किया जाना उचित होगा।

ये है पूरा मामला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े दो छात्रों ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रणजीत सिंह (68) जो कि रिटायर्ड कुलपति को हार्ट अटैक आने पर पहले जीआरपी थाने और रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचे थे लेकिन जब आधा घंटे तक उनका कोई उपचार नहीं हुआ तो वे स्टेशन से बाहर आये और वहां खड़ी एक जज की कार के ड्राइवर से चाबी छीन ली और में बुजुर्ग को लेकर हॉस्पीटल पहुंचे और वहां उपचार शुरू करके उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। हालांकि उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। लेकिन मामले में पुलिस ने छात्रों पर डकैती का केस दर्ज किया है और हाईकोर्ट के जज ने उन्हें जमानत तक देने से मना कर दिया है।

मामले में सीएम शिवराज सिंह से लेकर प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा छात्रों के पक्ष में उतर आए हैं उनका कहना है कि छात्रों ने पवित्र इरादे से गुनाह किया उनका इरादा गलत नहीं था। एबीवीपी के छात्रों ने जहां माधव कॉलेज पर तालाबंदी की तो एक रोज पूर्व जीवाजी विद्यालय में शांति मार्च भी निकाला। इनका कहना है कि मानवता के लिए किसी व्यक्ति की मदद करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है वह पूरी तरह गलत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...