Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

IND vs SA, CWC 23 : भारत का पांचवां विकेट गिरा, सूर्यकुमार 22 रन बनाकर आउट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे विश्व कप 2023 का 37वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए हैं।

भारत की शुरूआत सधी हुई रही लेकिन रोहित शर्मा खराब शॉट के चलते अपना विकेट गंवा बैठे। वह छठे ओवर में रबादा की पांचवीं गेंद पर बावुमा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए जिसमें 6 चौको और 2 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल महाराज की 11वें ओवर की तीसरी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और बोल्ड हो गए। गेंद बेल्स पर जाकर लगी। गिल ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन ही बनाए।

अय्यर 87 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडन मार्कराम के हाथों कैच आउट हो गए। केएल राहुल फ्लॉप साबित हुए और मात्र 8 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वह जानसन की 43वें ओवर की पहली गेंद पर डुसेन के हाथों कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 22 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हुए। शम्सी के 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार डी कॉक के हाथों कैच आउट हो गए।

हेड टू हेड (विश्व कप में) 

कुल मैच – 5
भारत – 2 जीत
दक्षिण अफ्रीका – 3 जीत

पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच उच्च स्कोरिंग मैचों के लिए जारी जाती है और बल्लेबाजों के पक्ष में होती है। हालांकि, खेल के बाद के चरण में यह स्पिन गेंदबाजों को अपना प्रभाव डालने और लड़ाई में उत्साह की एक अतिरिक्त परत जोड़ने की अनुमति देती है।

मौसम 

रविवार (5 नवंबर) को कोलकाता में धुंध भरा मौसम रहेगा। वर्षा की संभावना चार प्रतिशत तथा उमस 51 प्रतिशत रहेगी। इसके अलावा बादल 99 प्रतिशत रहेंगे और तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.